रायपुर : महापौर मीनल चौबे ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव' केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह हमारे महान राष्ट्र भारत के लिए एक दूरदर्शी सोच है। यह विचार 140 करोड़ भारतवासियों के सेवक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है, जो लोकतंत्र की जड़ों को और अधिक मजबूत करने और राष्ट्र के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है..
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से हमारा भारत दुनिया के सामने एक नया उदाहरण पेश करेगा — एक संगठित, अनुशासित और प्रगतिशील लोकतंत्र का उदाहरण। आइए हम सब संकल्प लें कि "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के इस अभियान में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुटेंगे...
कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर
सामान्य सभा में एक देश एक चुनाव लागू कराना इतना आसान और व्यवहारिक नही लगता है. सरकार ने राज्य में नगरीय निकाय चुनाव को समय अवधि के बाद कराया और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ भी नही हो पाई..
एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने से पहले इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है कि इस प्रणाली से लोकतंत्र स्थापित होता है या नही और इसे बेहद मज़बूती से और सभी दलों को साथ लेकर जनता की सहमति से संविधान के दायरे में रहकर लागू करना उचित होगा..
