तखतपुर : नगर पालिका में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार गौरी देवांगन ने वार्ड क्रमांक 1 से 824 वोट प्राप्त कर भाजपा की लता कश्यप को हराया उनकी जीत से कांग्रेस ने इस वार्ड में विजय प्राप्त की
इसके अलावा, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की रविंदर पूजा मक्कड़ ने भाजपा की वंदना बाला सिंह को हराया। रविंदर ने 8289 वोट प्राप्त किए, जबकि वंदना को 5983 वोट मिले, जिससे उन्होंने 2306 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की हैं...
18 मार्च को नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के 9 पार्षदों ने शपथ ली, जबकि भाजपा के 6 पार्षद अनुपस्थित रहे भाजपा के पार्षद 18 मार्च को शपथ लेंगे..।
इन चुनाव परिणामों से तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस का दबदबा स्थापित हुआ है, जिससे आगामी वर्षों में नगर के विकास की दिशा तय होगी..।
