CHHATTISGARH

Raigarh निगम का 862 करोड़ का बजट पेश..चुनाव में की गई घोषणाओं को शामिल करने की मांग

रायगढ़ : नगर निगम में 862 करोड़ का बजट पेश किया गया. इसमें शहर के कई विकास और निर्माण कार्यों को शामिल किया गया है.

बजट का सम्मेलन राज्यगीत अरपा पैरी के धार से शुरुआत की गई. जिसके बाद नगर निगम सभापति से महापौर जीवर्धन चौहान ने बजट पेश करने की अनुमति मांगी.

वित्त वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधानों के अनुसार, वर्ष 2024-25 के लिए कुल राजस्व आय 80 करोड़ 42 लाख रुपए और राजस्व व्यय 74 करोड़ 76 लाख 10 हजार रुपए रखा गया था. इसी तरह, पूंजीगत आय 374 करोड़ 31 लाख रुपए और पूंजीगत व्यय 364 करोड़ 77 लाख 14 हजार रुपए तय किया गया था. इस तरह कुल आय 454 करोड़ 73 लाख रुपए और कुल व्यय 439 करोड़ 53 लाख 24 हजार रुपए प्रस्तावित किया गया था.


बजट संशोधन के बाद, राजस्व आय को 8 करोड़ 67 लाख रुपए और राजस्व व्यय को 73 करोड़ 31 लाख 61 हजार रुपए कर दिया गया. पूंजीगत आय 280 करोड़ 51 लाख रुपए और पूंजीगत व्यय 273 करोड़ 08 लाख 84 हजार रुपए निर्धारित किया गया. अब कुल आय 9 करोड़ 18 लाख रुपए और कुल व्यय 346 करोड़ 40 लाख 45 हजार रुपए तय किया गया है.

इस तरह होगा अनुमानित बजट

ऐसे में 2025-26 का बजट अनुमान इस तरह होगा। जिसमें राजस्व आय 89 करोड़ 34 लाख 11, राजस्व व्यय 80 करोड़ 09 लाख 04 हजार और पूंजीगत आय 772 करोड़ 75, पूंजीगत व्यय 761 करोड़ 76 लाख 03 हजार. इस प्रकार कुल आय 862 करोड़ 11 हजार और कुल व्यय 841 करोड़ 85 लाख 07 हजार प्रावधानित किया गया. इस प्रकार कुल 20 करोड़ 24 लाख 04 हजार बचत का बजट पेश किया जा रहा है.

You can share this post!